VIDEO: बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के खिलाफ धरना, सीएम योगी से मिलने का फैसला

बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिचपुरी में चल रहा धरना सोमवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। गरीब सेना के बालयोगी लव पंडित ने धरने का समर्थन किया। बाल योगी ने कहा कि धरने को दस दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। वे मंडलायुक्त सभागार में बैठक करेंगे। बाल योगी ने धरनारत लोगों को सीएम योगी से मिलने की सलाह दी है। इसका धरने पर बैठे लोगों ने समर्थन करते हुए कहा है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से सीएम से मिलने जाएंगे। वहीं, ग्रामीणों के अलावा काफी संख्या में महिला भी धरनास्थल पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी इंचार्ज बिचपुरी मोहित मलिक फोर्स के साथ मौजूद हैं। धरने में किसान–मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, ब्लॉक बिचपुरी के प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी, इंद्रेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता भरत सिंह सोलंकी, अजीत चाहर बरारा, प्रदीप चौधरी प्रधान बिचपुरी, पूर्व प्रधान ठाकुर कृपाल सिंह, लब्बू पंडित, मुनेंद्र परमार, प्रदीप राना आदि रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के खिलाफ धरना, सीएम योगी से मिलने का फैसला #SubahSamachar