नारनौल: 6 पटवारियों के निलंबन पर लघु सचिवालय से महावीर चौक तक किया प्रदर्शन
द रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबा वेरिफिकेशन में निलंबित किए गए पटवारी का निलंबन रद्द करने की मांग की गई । इसको लेकर लघु सचिवालय से महावीर चौक तक प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबा वेरिफिकेशन में पूरे राज्य से 6 पटवारी को निलंबित किया गया है क्योंकि उन्होंने एक ही फोटो कई बार अपलोड कर दिया जबकि हकीकत यह है कि यह प्रक्रिया राज्य के सभी पटवारी व अन्य सभी उच्च अधिकारी द्वारा की गई है। क्योंकि प्रत्येक खसरा नंबर की फोटो के साथ खराबा अपडेट करना संभव नहीं है। इस बार लगभग 31 लाख एकड़ फसल खराब का वेरिफिकेशन सिर्फ ₹750- 800 पटवारियो द्वारा 20 दिन में किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हर साल हजारों फर्जी रजिस्ट्रेशन किए जाते हैं जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिसकी वजह से आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पटवारियो का निलंबन रद्द नहीं किया गया तो प्रदर्शन व हड़ताल की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 14:32 IST
नारनौल: 6 पटवारियों के निलंबन पर लघु सचिवालय से महावीर चौक तक किया प्रदर्शन #SubahSamachar
