Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में 32 पदों को भरने की मंजूरी का भेजा प्रस्ताव
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बैंक के संचालन, विस्तार और कर्मचारियों व ग्राहकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 31 और आईटी असिस्टेंट का एक नया पद भरने की मंजूरी के लिए प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी को भेजा गया। इन पदों की आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया होगी। बैंक की ओर से लंबित एवं पुराने एनपीए खातों के निपटारे के लिए एक महत्वपूर्ण वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू की गई है। यह योजना 15 दिसंबर से प्रभावी होकर 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसमें ग्राहक अपने लोन का एकमुश्त भुगतान कर सकेंगे, जिसमें कुछ रियायतें भी मिलेंगी। बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद एवं बैंक के निदेशक योगेश भारतीया, विजय ठाकुर, संजीव कौशल, लाज किशोर, रोशन वर्मा एवं लक्ष्मी ठाकुर उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 16:54 IST
Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में 32 पदों को भरने की मंजूरी का भेजा प्रस्ताव #SubahSamachar
