VIDEO: आगरा में खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
आगरा में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, जीवनी मंडी की ओर से श्री खाटू श्यामजी मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर में मेवा शृंगार, पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन के कार्यक्रम होंगे। शनिवार को पुरुषोत्तम ग्रीन रिंग रोड पर कार्यक्रम के आमंत्रणपत्र का विमोचन किया गया। यात्रा संयोजक अजय गर्ग और ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 24 फरवरी को शोभायात्रा श्री मन:कामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर और श्री खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। लगभग 50 से 60 भव्य झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित होंगी। 23 फरवरी से 4 मार्च तक मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की होली खेली जाएगी। 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल, अजय गर्ग, विपिन बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विकास गोयल आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:19 IST
VIDEO: आगरा में खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली जाएगी शोभायात्रा #SubahSamachar
