चरखी-दादरी के निजी स्कूल की झज्जर में रोडवेज से टकराई, एक बच्चे की मौत व कई घायल

झज्जर में सर्दी की धुंध एक बार फिर कहर बनकर टूटी। घने कोहरे के कारण एक निजी स्कूल की बस और हरियाणा रोडवेज की बस की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूल बस दादरी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतापगढ़ टूर पर लेकर जा रही थी। हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को तत्काल निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 12:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चरखी-दादरी के निजी स्कूल की झज्जर में रोडवेज से टकराई, एक बच्चे की मौत व कई घायल #SubahSamachar