VIDEO: विश्वविख्यात लठामार होली की ऐसे हो रही तैयारियां, ढालों को पिलाया जा रहा तेल
ब्रज की विश्वविख्यात लठामार होली को लेकर बरसाना-नंदगांव में तैयारियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। गलियों से लेकर हुरियारों के अखाड़ों तक उत्सव का उल्लास साफ नजर आने लगा है। परंपरा के अनुसार नंदगांव के हुरियारे इन दिनों नई ढाल बनवाने और पुरानी ढालों को सजाने संवारने में जुटे हैं, ताकि बरसाना की हुरियारिनों के लट्ठों से स्वयं को बचा सकें। कारीगरों के यहां ढालों की मांग अचानक बढ़ गई है। ढाल सजा रहे रहे नंदबाबा मंदिर के सेवायत विष्णु गोस्वामी, कान्हा गोस्वामी , दान बिहारी गोस्वामी, पुनीत गोस्वामी, ओमी पंडा आदि हुरियारों ने बताया कि राजस्थान से ढालें मंगाई जा रही हैं। हुरियारे मजबूत लकड़ी और मोटे चमड़े से बनी ढालों को अंतिम रूप दे रहे हैं, ढालों को तेल पिलाकर रंग-बिरंगी अबरी और धार्मिक प्रतीक भी लगाए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:22 IST
VIDEO: विश्वविख्यात लठामार होली की ऐसे हो रही तैयारियां, ढालों को पिलाया जा रहा तेल #SubahSamachar
