कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां
गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर व इंदबड़ी की करीब 170 एकड़ धरा पर गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी समागम बेहद खास होगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते यहां एक-एक विशेष तैयारी की जा रही है। संगत को यहां पहुंचते ही पंजाब के रूपनगर स्थित एवं सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माने जाने वाले आनन्दपुर साहिब गुरुघर का अनुभव होगा। इसी की थीम पर ही समागम की तैयारी की जा रही है, जहां पूरे समागम स्थल को गुरुघर का रूप दिया जाएगा। आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी और श्री गुरु गोविंद सिंह जी रहे थे और यहीं सन् 1699 में गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब है, जो सिख धर्म के पांच तख्तों में से तीसरा है। ऐसे में इस समागम स्थल को भी उसी तर्ज पर सजाया जाएगा। एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा का कहना है यहां संगत को पूरी तरह से गुरुघर का एहसास होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 21:01 IST
कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां #SubahSamachar
