Prayagraj - किशोरी को छोड़ने की मांग, सात घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा किशोर

पूरामुफ्ती बाजार के पास मंगलवार को नाराज किशोर बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किशोरी को छोड़ने की मांग करते हुए टावर से कूदने की धमकी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सात घंटे के बाद देर शाम बारिश के बीच किशोर को सुरक्षित नीचे उतारा। सोमवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर फतेहपुर घाट के पास रिश्तेदार के यहां आया था। मंगलवार को वह पूरामुफ्ती बाजार पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किशोर को नीचे उतारने की कोशिश की तो वह कूदने की धमकी देने लगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Prayagraj - किशोरी को छोड़ने की मांग, सात घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा किशोर #SubahSamachar