Prayagraj : युवक की मौत मामले में साला व पत्नी गिरफ्तार, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

प्रयागराज की हंडिया विधानसभा के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। मामला 22 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से जुड़ा है। एक भाई का शव पिछले महीने उसकी शादी के तीन दिन बाद ही घर के पास पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। जबकि दूसरे भाई का शव बीते शुक्रवार को घर के पास टिन शेड से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि सपा विधायक ने उनकी चार बीघा 8 बिस्वा पुश्तैनी जमीन कब्जा कर ली है। जमीन की कीमत मौजूदा वक्त में दो करोड़ के करीब है। जिला अदालत में इसका केस चल रहा है। पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। पुलिस ने हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, सुमित्रा नंदनी बिरहा गायिका, अमित गौतम नंदनी का भाई, गौरी पुत्री ननकू गौतम व संजय गौतम गौरी के जीजा पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी,इस मामले में हंडिया विधायक हकीम लाल बिंद का बड़ा बयान कहा "मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह फर्जी है,यह राजनीतिक साजिश है।" उन्होंने कहा कि,यदि उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाला जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Prayagraj : युवक की मौत मामले में साला व पत्नी गिरफ्तार, भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट #SubahSamachar