आप पार्टी ने सस्ता शेयर खरीद महंगा बेचा, यह सभी ट्रेडर: प्रताप सिंह बाजवा, नेता प्रतिपक्ष
पठानकोट के एक निजी कालेज में कन्वोकेशन एवं पूर्व छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आप पार्टी की लीडरशिप पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखरी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले कहा था कि आप पार्टी के 32 विधायक उनके साथ संपर्क में है। लेकिन, उनकी शर्तें कुछ ऐसी थी जिन्हें मानना मुनासिब नहीं था। यह तो अभी आप पार्टी के 7 नेताओं का बीजेपी में शामिल होने पर सिलसिला शुरू हुआ है। सीएम भगवंत मान का डायरेक्ट लिंक मिनिस्टर ऑफ होम के साथ लिंक है। राघव चड्ढा ने कुछ समय पहले कहा था कि 40 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में है और यह देख लग रहा है कि सीएम भगवंत मान भाजपा के साथ ओर आप पार्टी के नेताओं को जोड़ पंजाब को लूटने का सौदा करेगा। पहले आप की लीडरशिप को पैसे दिए और उसके बाद उक्त नेताओं को जहां से ज्यादा मॉल मिला उन्होंने खुद को बेच डाला। आप पार्टी ने सस्ता शेयर खरीद महंगा बेचा है। यह सभी ट्रेडर है। सीएम ने खुद कबूला है कि राघव चड्ढा को 50 नंबर कोठी पंजाब में दी गई है जबकि उसका पंजाब के साथ कोई तालमेल ही नहीं था। हालांकि केजरीवाल और मुनीष सिसोदिया सहित कई आप नेताओं को पंजाब में घर दिए हुए है जबकि उनका जहां पर कोई मतलब नहीं है। यह पंजाब की लूट का सौदा हो रहा है। जितना केजरीवाल और सीएम भगवंत ने पंजाब को लूटा है उतना किसी ने नहीं पंजाब को लूटा। अभी एक सप्ताह बाद ओर फेरबदल होगा। एक माह में ही उक्त पंजाब के सीएम ने 2800 करोड रुपए का कर्ज ले लिया है। जैसे राघव चड्ढा आप पार्टी के एमपी बीजेपी में लेकर गया है वैसे ही सीएम भगवंत एमएलए और मंत्रियों को बीजेपी पार्टी में लेकर जाएगा। डिफेक्टिव और बिकाऊ मॉल के साथ बीजेपी पार्टी मजबूत करना चाहती है। बीजेपी आप पार्टी के नेताओं साथ मिलकर पंजाब को लूटेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 17:33 IST
आप पार्टी ने सस्ता शेयर खरीद महंगा बेचा, यह सभी ट्रेडर: प्रताप सिंह बाजवा, नेता प्रतिपक्ष #SubahSamachar
