फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदहाली, गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज
फरीदाबाद में एसी नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदहाली के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में गंदगी के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं। मुख्य द्वार टूटा होने के कारण परिसर में बाहरी लोग अपने वाहन पार्क कर देते हैं। वहीं, रात के समय यहां अज्ञात लोगों के नशा करने पहुंचने की बात भी सामने आई है। स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता भी पूरी नहीं है। यहां 172 निर्धारित दवाइयों में से केवल 120 ही उपलब्ध हैं। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:06 IST
फरीदाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदहाली, गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज #SubahSamachar
