VIDEO: पांटून पुल हटते ही बढ़ा जोखिम, नाव से नदी पार कर रहे लोग
मानसून से पहले यमुना नदी पर पोइया घाट स्थित पांटून (पीपा) पुल को हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल के लकड़ी के तख्ते और गर्डर हटाकर संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया। अब पुल पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन बंद हो गया। दोपहर तक कई बाइक और कार चालक पुल तक पहुंचे, लेकिन संपर्क टूटने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। पुल हटने के बाद बड़ी संख्या में लोग नावों से यमुना पार करते नजर आए। कई नावों में क्षमता से अधिक लोग और दोपहिया वाहन सवार थे। एक नाव में पानी भर गया था, जिसे बच्चे बाहर निकालने में जुटे थे, जिससे नाव डगमगा रही थी। इसके बावजूद जान को जोखिम में डालकर आवागमन जारी रहा। नावों के संचालन के लिए किसी तरह की गाइड लाइन नहीं होने के कारण नदी पार करना असुरक्षित बना हुआ है। यह पांटून पुल मार्च 2026 में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की पहल पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 18:12 IST
VIDEO: पांटून पुल हटते ही बढ़ा जोखिम, नाव से नदी पार कर रहे लोग #SubahSamachar
