जालंधर में होली पर हुल्लड़बाजों पर पुलिस का कड़ा एक्शन
जालंधर में होली के पावन पर्व पर शहर रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया। ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं। वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। पीपीआर मार्किट सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने हुल्लड़बाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अल्कोहल मीटर के जरिए शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 07:29 IST
जालंधर में होली पर हुल्लड़बाजों पर पुलिस का कड़ा एक्शन #SubahSamachar
