'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत मास्टर कॉलोनी में पुलिस का का सर्च ऑपरेशन

पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने बुधवार को मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में कासो (घेराबंदी एवं तलाशी अभियान) चलाकर संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक जिला पुलिस ने बड़े और छोटे नशा तस्करों के विरुद्ध 1930 मामले दर्ज कर 4130 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नशों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसएसपी ने बताया कि नशे की लत से पीड़ित लगभग 2000 लोगों को विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाकर उनका उपचार कराया गया है। इसके साथ ही उन्हें रोजगार के योग्य बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। शुभम अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में नशों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जो लोग नशा छोड़कर नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं, वे आगे आएं। पंजाब सरकार उनके उपचार और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत मास्टर कॉलोनी में पुलिस का का सर्च ऑपरेशन #SubahSamachar