विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खुद से मारी थी गोली
सैनी थाना क्षेत्र के उसरैना गांव में विवाहिता सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत होकर सोनाली ने तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोप में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग, सुसाइड नोट और तमंचा बरामद किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:11 IST
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खुद से मारी थी गोली #SubahSamachar
