स्वस्थ रहने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़, VIDEO
एसपी कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। स्वस्थ रहने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड पर दौड़ लगाई। एसपी ने पुलिसकर्मियों से उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर जानकारी दी। कहा कि सदैव मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के सभी उपकरण सक्रिय दशा में हमेशा अपने साथ रखें। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चार पहिया, दो पहिया पीआरवी वाहनों की साफ सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्यूशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया। पीआरवी कर्मियों को गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने को कहा। रिस्पॉंस टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस लाइन की समग्र व्यवस्था, बैरक और मेस में भोजन व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीओ सिटी क्रिश राजपूत, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
स्वस्थ रहने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़, VIDEO #SubahSamachar
