फरीदाबाद कोर्ट परिसर में पुलिस की मॉक ड्रिल, सुरक्षा और रिस्पॉन्स टाइम को परखा
फरीदाबाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को लेकर शुक्रवार फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एसीपी अपराध वरुण कुमार के नेतृत्व में चली इस करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों, बॉम्ब निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई और आपसी तालमेल का परीक्षण करना था। सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर, चैंबर एरिया और पार्किंग क्षेत्र को घेरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। ड्रिल के दौरान सभी टीमों का प्रदर्शन और रिस्पॉन्स टाइम बेहतरीन रहा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ऐसी ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनी रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:29 IST
फरीदाबाद कोर्ट परिसर में पुलिस की मॉक ड्रिल, सुरक्षा और रिस्पॉन्स टाइम को परखा #SubahSamachar
