बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
गंगा दशहरा एवं बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर प्रशासन के साथ पर्वों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवप्रताप शुक्ला ने लोगों से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की। बकरीद को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि नमाज केवल निर्धारित ईदगाहों, मस्जिदों और नामित स्थलों पर ही अदा की जाए। सार्वजनिक सड़कों और मार्गों पर नमाज न पढ़ी जाए। कुर्बानी की प्रक्रिया भी दिशा-निर्देशों और प्रचलित नियमों के अनुरूप ही की जाए। इसके साथ ही पुलिस बल ने कोतवाली समेत अन्य इलाकों में पैदल गश्त भी की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:33 IST
बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह #SubahSamachar
