धमतरी में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीत दिन हुए हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा किया है।पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,साथ ही इस मामले में एक नाबालिक बालक भी शामिल है, जिसे पकड़ा गया है।वही अन्य आरोपी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसारथाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत 7 दिसंबर की रात्रि लगभग 10.00 बजे ग्राम सेमरा बी में रोहित कुमार नाग (उम्र 23 वर्ष) के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस दौरान बीच बचाव करने पहुँचे परिजनों को भी आरोपियों ने एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।वही घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मार्ग कायम कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।इस दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू उम्र 25 वर्ष और झन्नु ध्रुव उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी दोनर और एक नाबालिक बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।जिसपर आरोपियों ने रोहित को मारपीट कर जान से मारना स्वीकार किया। मामले में एक नाबालिक बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।वही मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 10, 2025, 20:07 IST
धमतरी में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar
