खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश, VIDEO

खेल प्राधिकरण की ओर से रविवार सुबह बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 52वां संस्करण आयोजित हुआ। इसमें जिले के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। साइकिल रैली को संगीतकार पं. साजन मिश्र और पं. संजू सहाय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 से पहले हमें राष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस को जनआंदोलन बनाना होगा। संचालन शुभांशु द्विवेदी, धन्यवाद ज्ञापन डीडीजी साई मयंक श्रीवास्तव, स्वागत निदेशक साई लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह ने किया। मौके पर डीडी साई मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह, प्रो बीसी कापरी, प्रो अभिमन्यू सिंह, अभिषेक मालवीय रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश, VIDEO #SubahSamachar