फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस ने 25 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतार कर चलाया बुलडोजर
फगवाड़ा की ट्रैफिक पुलिस ने आज शहर में नाकाबंदी कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 25 बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए तथा उन पर लगाए गए मोडीफाईड साइलेंसर उतार कर उन पर बुलडोजर चला दिया। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण ने सभी वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 14:48 IST
फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस ने 25 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतार कर चलाया बुलडोजर #SubahSamachar
