पीईटी परीक्षा के लिए आठ केंद्र तैयार, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 09:00 IST
पीईटी परीक्षा के लिए आठ केंद्र तैयार, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण #SubahSamachar
