गुरुग्राम: सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव, मानेसर में लोगों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मानेसर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड खोल दी गई है। इसके कारण पहले ही दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय जब लोग दफ्तरों और अन्य कामों के लिए निकले तो मानेसर बाजार से लेकर एनएसजी कैंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे। तेज गर्मी में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। मानेसर से कासन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड पर रूट डायवर्ट किए जाने के कारण करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 17:28 IST
गुरुग्राम: सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव, मानेसर में लोगों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी #SubahSamachar
