दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को समस्या
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच से हाईवे पार करना पड़ता है। अमर उजाला की टीम ने हाईवे के तीन अलग-अलग इलाकों में पड़ताल की। पड़ताल में सामने आया कि इन स्थानों पर फुटओवर ब्रिज की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण आसपास के गांवों के लोग, कर्मचारी, छात्र और बुजुर्गों को सड़क पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई बार वाहन थोड़ी धीमी रफ्तार में आते ही लोग दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:54 IST
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर और पचगांव इलाके में फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को समस्या #SubahSamachar
