झांसी नगर निगम वार्ड नंबर 23 के मुरारी नगर में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग
नगर निगम के वार्ड नंबर 23 अंतर्गत मुरारी नगर के लोग इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां की आबादी करीब 5 से 6 हजार है। पिछले कई वर्षों से यहां पानी की समस्या है लेकिन प्रशासन टैंकर भेज देता था। इस साल ऐसी कोई व्यवस्था नहीं गई। हम लोगों को भीषण गर्मी दो से तीन किमी दूर जाकर हैडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। संजू अहिरवार ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन भी डाली जा चुकी है। लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए। टैंकर की व्यवस्था कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र भी दे चुके लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:30 IST
नगर निगम के वार्ड नंबर 23 में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग #SubahSamachar
