हिसार बस स्टैंड पर भड़के भट्टू जाने वाले यात्री, किया हंगामा

बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि हिसार से भट्टू जाने वाली बस की सर्विस रोडवेज प्रशासन ने कम कर दी है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साढ़े पांच बजे के बाद तीन बसे भट्टू के लिए रवाना होनी थी। लेकिन, दो बसें आई। ऐसा पिछले कई दिनों से चल रहा है। इस मामले की शिकायत भी की गई थी। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो सभी यात्रियों ने एकत्र होकर हंगामा किया और मांग करते हुए कहा कि इस रूट की सभी रोडवेज बसों को चलाया जाए। ताकि, यात्रियों को परेशानी न हो। रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर प्रीतम सिवाच का कहना है कि भट्टू रूट पर बसें चलाने का मामला उनके संज्ञान में आया था। मगर यात्री जिस समय बस चलाने की मांग कर रहे हैं। वह प्राइवेट बस चलने का समय है। ऐसे में उस समय रोडवेज की बसों को चलाया नहीं जा सकते हैं। इस बात से उन्हें अवगत भी कराया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 06, 2025, 11:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार बस स्टैंड पर भड़के भट्टू जाने वाले यात्री, किया हंगामा #SubahSamachar