रेलवे चौड़ीकरण के तहत देर रात कई घरों के सामने बाउंड्री तोड़े और पेड़ काटे गए, VIDEO
प्रस्तावित फोरलेन रेलवे चौड़ीकरण परियोजना को लेकर शुक्रवार देर रात कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से इलाके में तनाव फैल गया। टीम ने आधा दर्जन घरों के सामने बनी सीढ़ियां व बाउंड्री तोड़ दीं और आधा दर्जन से अधिक पेड़ भी काट दिए। रात में हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे से जुड़े कर्मचारी मनमाने तरीके से निशान लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनके घरों के सामने पहले से रेलवे विभाग की पुरानी बाउंड्री मौजूद है और मकान बनवाते समय उन्होंने उस बाउंड्री से 10–12 फीट छोड़कर ही निर्माण कराया था। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उनके घरों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं और सीढ़ियों व बाउंड्री को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना और बिना किसी सुनवाई के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया हम लोग अपने परिवार को लेकर आखिर जाएँ तो जाएं कहां जिन लोगों के मकानों की सीढ़ियाँ और बाउंड्री क्षतिग्रस्त की गईं, उनमें दिनेश कुमार यादव, सुधीर, राकेश सिंह, राजन सेठ, जयकुमार, जवाहर प्रजापति, राजमणि प्रसाद और संजय पाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और न्यायपूर्ण सर्वे कराए जाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 20:12 IST
रेलवे चौड़ीकरण के तहत देर रात कई घरों के सामने बाउंड्री तोड़े और पेड़ काटे गए, VIDEO #SubahSamachar
