कानपुर: कचहरी में पार्किंग व्यवस्था धड़ाम, सड़कों पर खड़े वाहनों से लगा जाम
कानपुर कचहरी परिसर में पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां रोजाना करीब 5 से 6 हजार लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण लोग मजबूरन अपनी गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं। स्थिति यह है कि कचहरी के आसपास की दो लेन की सड़कें अब सिकुड़कर महज चार फीट तक रह गई हैं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:52 IST
कानपुर: कचहरी में पार्किंग व्यवस्था धड़ाम, सड़कों पर खड़े वाहनों से लगा जाम #SubahSamachar
