प्रदूषण के खिलाफ महिला किसानों ने किया प्रदर्शन

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ धरना जारी रहा। धरने पर पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि प्रदूषण से बच्चों को नहीं मरने देंगे। जब तक प्रदूषण पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। मोर्चा के शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि भाकियू संयुक्त मोर्चा का पिछले 82 दिन से धरना चल रहा है। मगर प्रदूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि 15 मार्च तक प्रशासन ने प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएगा। जिन लोगों ने पानी प्रदूषित किया है। उन पर ठोस कार्रवाई कराई जाएगी। क्षेत्र को प्रदूषण की सौगात दे रहे औद्योगिक इकाइयों के मालिक अरब पति बन गए हैं। लेकिन क्षेत्र के लोग दुष्परिणाम झेल रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि संगठन का धरना प्रदूषण पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर नूरजहां, वीरवती देवी, दयावती देवी, कृष्णा देवी, देवेंद्र देवी, जय श्री देवी, सूरज देवी, प्रेम सिंह, अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, ओमपाल सिंह, होमपाल सिंह, रामप्रसाद सिंह, पृथ्वी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गंगाराम सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रदूषण के खिलाफ महिला किसानों ने किया प्रदर्शन #SubahSamachar