प्रमुख सचिव बोले- अयोध्या में दूध के नए प्लांट लगाने की आवश्यकता, यूपी में दोगुना हुआ मत्स्य उत्पादन

प्रदेश के प्रमुख सचिव पशुधन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम शनिवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में जल्द ही दूध की धारा बहेगी। यहां पर एक दूध प्लांट चल रहा है और भी दूध प्लांट लगाने की आवश्यकता है। गोपालकों और किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अच्छी नस्लों की गाय पालें, जिससे दूध का व्यापार कर सकें। उन्होंने कहा कि जो भी निराश्रित गो आश्रय हैं, उनका हम बेहतर प्रबंध कर रहे हैं। इसमें जनसहभागिता भी जरूरी है। धार्मिक और आध्यात्मिक स्तर पर भी काम करने की जरूरत है। किस तरीके से राज्य और समाज मिलकर इस चुनौती का सामना करते हुए अपने प्रदेश में जो पुराने समय कहते थे कि दुग्ध धारा बहती थी तो इसी तरीके से फिर से न सिर्फ अपने किसानों को बल्कि पशुपालकों की दोगुनी आय सृजित करके दें। राज्य की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी में भी गोपालन से सहयोग मिले। मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन का भी उत्तर प्रदेश में कुछ ही वर्षों में उत्पादन दोगुना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2025, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रमुख सचिव बोले- अयोध्या में दूध के नए प्लांट लगाने की आवश्यकता, यूपी में दोगुना हुआ मत्स्य उत्पादन #SubahSamachar