Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बीओडी बैठक में विस्तार नीति समेत 40 से अधिक एजेंडों पर हुआ मंथन
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में बैंक के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में 40 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक के वित्तीय प्रदर्शन, प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा की और आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बैंक की विकास रणनीति, वित्तीय सुदृढ़ता, व्यवसाय विस्तार, ग्राहक सेवाओं को और बेहतर बनाने व सहकारी बैंकिंग को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की। बैठक में बैंक के निदेशक योगेश भारतीय, विजय ठाकुर, रोशन ठाकुर, पीताम्बर नेगी, लाज किशोर, लक्ष्मी ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अजगर अली, प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बैंक के समग्र विकास, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन तथा प्रदेशभर में सहकारी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:48 IST
Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बीओडी बैठक में विस्तार नीति समेत 40 से अधिक एजेंडों पर हुआ मंथन #SubahSamachar
