बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत
। ढकिया चौकी क्षेत्र और खंजीपुरा गांव के बीच मंगलवार सुबह पिकअप का एक्सल टूटने से वह बेकाबू होकर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो सगे भाई आबिद (11) और नावेद (12) की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और बहन घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 16:21 IST
बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत #SubahSamachar
