रोहतक: रस्साकशी में खिलाड़यों ने लगाया जोर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू की टीम रही विजेता
वैश्य महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को हुए रस्साकशी मुकाबले में खिलाड़यों ने जीत के लिए खूब जोर लगाया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू की टीम विजेता रही जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मेंढक दौड़ भी हुई। जिसमें गीतिका प्रथम, बिट्टू द्वितीय व सरीना तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रहे वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:59 IST
रोहतक: रस्साकशी में खिलाड़यों ने लगाया जोर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू की टीम रही विजेता #SubahSamachar
