ऑपरेशन ट्रैवल सेफ...पुलिस ने दोपहिया चालकों को पहनाया हेलमेट, VIDEO
सड़क सुरक्षा को लेकर चंदौली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैवल सेफ” के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस और थाना चकिया की टीम ने सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेश दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 20 दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनाया गया। साथ ही उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, ताकि हेलमेट को जिम्मेदारी के साथ वापस किया जा सके। इस अभियान के तहत हेलमेट बैंक की भी व्यवस्था की गई है, जिसे चकिया कस्बा और सहदुल्लापुर तिराहा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रखा गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:22 IST
ऑपरेशन ट्रैवल सेफपुलिस ने दोपहिया चालकों को पहनाया हेलमेट, VIDEO #SubahSamachar
