कैथल: शहर की सड़कों पर खतरा, गहरे खुले नालों से हादसों का डर

शहर लगातार प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हो रहा है। कैथल की सभी मुख्य सड़कों पर बने ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब है। करनाल रोड, ढांड रोड और अंबाला रोड पर एकाध नहीं बल्कि ऐसी कईं जगह हैं जहां बारिश के पानी की निकासी के लिए बने नाले टूटे हुए हैं। नाले सिर्फ टूटे ही नहीं, बल्कि गंदगी से भरे होने की वजह से ब्लाॅक भी हो चुके हैं। यही कारण है कि हलकी बारिश होने पर भी शहर पानी पानी हो जाता है। शहर में बने ये बारिश के पानी की निकासी के नाले कई कई फीट गहरे हैं। ऐसे में इनके खुले पड़े होने के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। ढांड रोड पर आईजी स्कूल के बाहर और जाखौली अड्डा पर मौजूद गर्ल स्कूल के पास ये निकासी वाले नाले टूटे होने से छोटे बच्चे किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते हैं। एसपी आवास के बाहर भी नाला जगह-जगह से टूटा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2025, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कैथल: शहर की सड़कों पर खतरा, गहरे खुले नालों से हादसों का डर #SubahSamachar