समाधान दिवस पर एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं, सिर्फ दो शिकायतें निपटी
गंगाघाट कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में एसपी जय प्रकाश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 18 शिकायतों में पुलिस से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को राजस्व और पुलिस संबंधी बाकी शिकायतें जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी दीपक सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 13, 2025, 21:32 IST
समाधान दिवस पर एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं, सिर्फ दो शिकायतें निपटी #SubahSamachar
