झज्जर: सिलिंडरों की नहीं हो रही ऑनलाइन बुकिंग, ओटीपी आने हुए बंद
मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडरों पर सीधा असर पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होम डिलीवरी की सुविधा भी लगभग बंद हो गई है, क्योंकि होम डिलीवरी के लिए आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कॉल व व्हाट्सअप के जरिये बुकिंग कराने के दौरान दिए गए नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही। यही नहीं एजेंसी पर जाने के बाद भी दिख रहे हैं। एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं या कई घंटे बाद आता है। इस कारण गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। गैस एजेंसियों पर लोगों को एक सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 14:11 IST
झज्जर: सिलिंडरों की नहीं हो रही ऑनलाइन बुकिंग, ओटीपी आने हुए बंद #SubahSamachar
