Budaun: शादी समारोह से एक साल का बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला

बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा चोरी हो गया। रात के समय एक महिला बच्चे को उठा ले गई। आरोपी महिला सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Budaun: शादी समारोह से एक साल का बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला #SubahSamachar