भिवानी: लोहारू में कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत, एक अन्य हुआ घायल

लोहारू क्षेत्र के गांव बिसलवास में बस स्टैंड के नजदीक रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। मृतक राजकुमार पुत्र रामअवतार के छोटे भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि वह गांव बिसलवास के बस स्टैंड पर खड़ा था। उसका भाई राजकुमार (40) बाइक पर सवार होकर किसी काम से लोहारू की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों राजकुमार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि एक राजकुमार पुत्र रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति राजकुमार पुत्र धर्मचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे लोहारू थाना के उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक राजकुमार के छोटे भाई सोनू की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 14:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: लोहारू में कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौत, एक अन्य हुआ घायल #SubahSamachar