अंबाला: शहीद स्मारक की बढ़ी शान, ऊर्जा मंत्री विज के आग्रह पर सेना ने भेंट की पांच पुरानी ऐतिहासिक राइफलें
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को शहीद स्मारक में सेना द्वारा पुराने समय की राइफल के बारे जानकारी ली जोकि सेना द्वारा शहीद स्मारक को भेंट की गई हैं। ऊर्जा मंत्री से गत दिनों सेना के अधिकारियों ने मुलाकात की थी और इस मुलाकात के दौरान मंत्री ने सैन्य अधिकारियों से अनुरोध किया था कि पुराने समय की कोई राइफल या अन्य हथियार सेना के पास उपलब्ध हो तो वह शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराया जाए। मंत्री के इस अनुरोध पर सैन्य अधिकारियों द्वारा पांच पुराने समय की राइफल शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। ऊर्जा मंत्री ने आज इन राइफलों को देखा व जानकारी ली। इन राइफलों का पुराने समय में उपयोग सैनिकों द्वारा किया जाता था। मंत्री अनिल विज ने राइफल पर लगी मुहर, राइफल का नंबर आदि ध्यानपूर्वक देखा। इन सभी पांच राइफलों को शहीद स्मारक में बनाई गई डिस्पले गैलरी में रखा जाएगा। अंबाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सन् 1857 में देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम की याद में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। स्मारक में विभिन्न आर्ट गैलरियां बनाई गई है, यहां पर पुराने हथियारों तथा सैनिकों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 23, 2025, 18:50 IST
अंबाला: शहीद स्मारक की बढ़ी शान, ऊर्जा मंत्री विज के आग्रह पर सेना ने भेंट की पांच पुरानी ऐतिहासिक राइफलें #SubahSamachar
