बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक आनंद कारज

धन-धन बाबा दीप सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशेष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 15 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के आनंद कारज पूर्ण गुरुमर्यादा के साथ संपन्न कराए गए। यह सोसाइटी द्वारा आयोजित 15वां ऐसा सामाजिक आयोजन था, जिसमें 15 जोड़ों ने लावां लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। सोसाइटी के प्रबंधकों ने बताया कि यह सेवा संगत के सहयोग और गुरु साहिब की कृपा से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि विवाह करने वाली 15 बेटियों में से 6 ऐसी थीं, जिनके सिर पर माता-पिता का साया नहीं था। सोसाइटी ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सभी जिम्मेदारियां निभाईं। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया। समारोह में आई बारातों और संगत के लिए लंगर व चाय-पानी की व्यवस्था की गई। प्रबंधकों ने कहा कि संस्था आगे भी मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 11:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक आनंद कारज #SubahSamachar