काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर कार्बाइन से फायरिंग मामले में अधिकारी का आया बयान
Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों की ओर उछल गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:29 IST
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर कार्बाइन से फायरिंग मामले में अधिकारी का आया बयान #SubahSamachar
