Sonipat News: स्कॉर्पियो पर स्टंट का वीडियो वायरल, छत पर बैठे नजर आए दो युवक

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई और वाहन चालक समेत संबंधित युवकों के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बहालगढ़ थाना के एएसआई अनिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह हवलदार यशपाल व चालक मनीष के साथ बहालगढ़ चौक पर मौजूद थे। तभी जानकारी मिली कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से एनएच-44 पर दौड़ती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि वाहन की छत पर दो युवक बैठे हुए हैं जबकि गाड़ी हाईवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाई जा रही है। यह वीडियो सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास का बताया जा रहा है। वाहन दिल्ली की ओर से पानीपत दिशा में जा रहा था। पुलिस टीम के पास किसी मुखबिर ने वीडियो भेजा था। बहालगढ़ थाना पुलिस को जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गाड़ी पर दिल्ली नंबर की प्लेट लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का स्टंट वाहन चालक और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरनाक है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने या रोमांच के लिए इस प्रकार के जानलेवा स्टंट करने से बचें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: स्कॉर्पियो पर स्टंट का वीडियो वायरल, छत पर बैठे नजर आए दो युवक #VideoOfScorpioStuntGoesViral #TwoYouthsSeenSittingOnTheRoof #SubahSamachar