Hathras News: सुनील की हत्या में इस्तेमाल हुई पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा

सेनेटरी कारोबारी सुनील चौधरी की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। हत्या के आरोपी चंदन का पिस्टल लहराते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी वीडियो में दिख रहे दूसरे युवक मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो कोतवाली से 200 मीटर की दूरी का है। यह वीडियो शहर के एक आइसक्रीम पार्लर का बताया जा रहा है, आइसक्रीम कारोबारी ग्राहकों का रिव्यू वीडियो बनाता है, इसी क्रम में यह वीडियो बना है। वीडियो में दिख रही पिस्टल को सुनील की हत्या में इस्तेमाल किया गया बताया जा रहा है। सुनील की हत्या 2.50 लाख रुपये के सोलर प्लांट के बकाया विवाद में हुई थी। मृतक के भाई विकास चौधरी ने सुखबीर, अजय और चंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सुखबीर और चंदन अभी लापता हैं। विकास चौधरी का आरोप है कि चंदन हत्या के बाद उसी पिस्टल के साथ कोतवाली हाथरस गेट के पास घूमता रहा। परिजनों ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज होकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि वीडियो में पिस्टल लिए दिख रहा युवक मंजीत है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पिस्टल चंदन की ही बताई जा रही है। छानबीन में सामने आया है कि यह वीडियो छह जून का है। इसलिए हत्या के बाद वीडियो बनने की बात गलत है। पुलिस युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: सुनील की हत्या में इस्तेमाल हुई पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा #HathrasNews #VideoViralWithPistol #SubahSamachar