जम्मू नगर निगम में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ ग्रहण समारोह
नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी 75 वार्डों में व्यापक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए। इसमें नशा मुक्त और स्वस्थ्य समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना और व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों पर इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाना था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 19, 2025, 18:30 IST
जम्मू नगर निगम में नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर शपथ ग्रहण समारोह #SubahSamachar
