जंगल सफारी का अनुभव लेने उमड़ रहे लोग, नोएडा के जंगल ट्रेल पर प्रतिदिन 600 से 700 की भीड़
नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुरू किए गए जंगल ट्रेल गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां घूमने और जंगल सफारी जैसा अनुभव लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन करीब 600 से 700 लोग जंगल ट्रेल का आनंद ले रहे हैं। वहीं, सप्ताहांत (वीकेंड) पर यह संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस भरपूर आनंद उठा रहे हैं, जिससे यह परिवारों के लिए पसंदीदा मनोरंजन स्थल बन गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
जंगल सफारी का अनुभव लेने उमड़ रहे लोग, नोएडा के जंगल ट्रेल पर प्रतिदिन 600 से 700 की भीड़ #SubahSamachar
