फाइलेरिया के 105 संभावित मरीजों का किया गया नाइट ब्लड सेंपलिंग

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के धनोहरी गांव में शुक्रवार को फाइलेरिया के संभावित मरीजों का नाइट ब्लड सेंपलिंग शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में टीम ने रात नौ बजे से रात 11 बजे तक गांव के कुल 105 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया।एलटी प्रिंस पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया के संभावित लक्षणों के मरीजों के ब्लड सैंपल का स्लाइड बना कर जिले पर भेजा जाएगा।इस दौरान अमित कुमार त्रिपाठी, रवींद्र कुमार, राहुल गौतम,दीपक मधुकर,शीला तिवारी,कृष्णावती,आदि का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 15, 2025, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फाइलेरिया के 105 संभावित मरीजों का किया गया नाइट ब्लड सेंपलिंग #SubahSamachar