Pilibhit: सीएचसी में ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत के बरखेड़ा सीएचसी में एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली गुल होने और जनरेटर न चलने को मौत का कारण बताया है। ऑक्सीजन देते समय बिजली कटी, जनरेटर नहीं चला और बच्चे को रेफर भी नहीं किया गया। ऑक्सीजन की कमी से नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:32 IST
Pilibhit: सीएचसी में ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप #SubahSamachar
