बुलंदशहर में नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला, आरोपी महिला हिरासत में
बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के गांव दौलतपुर में एक नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला है। पुलिस को 112 पर इसकी सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह मामला गांव की वाल्मीकि बस्ती का है। शव सुअर बाड़े में जमीन में दबा मिला, जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदनामी के डर से नवजात को दो टुकड़ों में कर घर के पीछे घास में फेंका गया था। कुत्तों के शव को खींचकर बाहर लाने पर पड़ोसियों ने उसे मिट्टी में गाड़ दिया था। बात खुलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी से बाहर निकाला। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से फरार हुई आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 15:28 IST
बुलंदशहर में नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला, आरोपी महिला हिरासत में #SubahSamachar
