रेवाड़ी में एसडीएम विवाद में नया मोड़, सोमवार से अदालतों का कामकाज ठप करेंगे अधिवक्ता

बार एसोसिएशन ने एसडीएम के तबादले तक जारी रखने का किया ऐलान, धरना प्रदर्शन का निर्णय संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। एसडीएम विवाद को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन अब और तेज हो गया है। 16 अप्रैल से चले आ रहे विवाद में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार से जिले की सभी अदालतों में कामकाज बंद रखा जाएगा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के तबादले तक काम पर नहीं लौटने का ऐलान किया है। खचाखच भरे बार रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने की। बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और सभी न्यायिक व राजस्व अदालतों के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें राजस्व अधिकारियों के न्यायालयों के साथ न्यायिक अधिकारियों की अदालतों में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। बार प्रधान विश्वामित्र यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसडीएम के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सांसद, व

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रेवाड़ी में एसडीएम विवाद में नया मोड़, सोमवार से अदालतों का कामकाज ठप करेंगे अधिवक्ता #SubahSamachar